स्मार्टफोन लवर्स के लिए बड़ा हफ्ता, एक साथ लॉन्च होंगे कई पावरफुल फोन
मई का आखिरी सप्ताह स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 25 मई से 31 मई के बीच कई बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इस दौरान चीन, मलेशिया और यूरोप जैसे बाजारों में vivo, OPPO, Xiaomi, Honor, Infinix और Lava जैसी कंपनियां नए डिवाइसेज पेश करेंगी। इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल।
Honor 600 Series
लीक्स के अनुसार दोनों स्मार्टफोन Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेंगे और इनमें 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग मिलने की चर्चा है।
vivo Y600 Turbo
vivo भी 25 मई को अपना नया Y600 Turbo लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में 6.83 इंच की OLED स्क्रीन और 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की संभावना है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Infinix Hot 70 Series
Infinix अपनी Hot 70 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। इस सीरीज में Hot 70 और Hot 70 Pro 5G मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। फोन की खासियत इसका कलर-चेंजिंग बैक पैनल बताया जा रहा है जो धूप या गर्मी में रंग बदल सकेगा।
इसके अलावा फोन में RGB Halo Lighting सिस्टम भी दिया जा सकता है जो नोटिफिकेशन के अनुसार अलग-अलग रंगों में चमकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें MediaTek प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा दिया जा सकता है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD पैनल मिलने की संभावना है।
OPPO Reno 16 Series
OPPO अपनी नई Reno 16 सीरीज को 25 मई को चीन में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी बाद में इन स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में भी उतार सकती है।
लीक्स के अनुसार Reno 16 में MediaTek Dimensity 8550 और Reno 16 Pro में Dimensity 9500s प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। दोनों फोन 12GB RAM के साथ आ सकते हैं। कैमरा सेगमेंट में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
बैटरी की बात करें तो सीरीज में 7000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। वहीं Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Xiaomi 17T Series
Xiaomi अपनी नई 17T सीरीज को 28 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। इसके बाद 4 जून को यह सीरीज भारत में भी एंट्री कर सकती है। सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro 5G शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 और Pro मॉडल में Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 16GB तक RAM मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Leica कैमरा ब्रांडिंग के साथ बेहतर फोटोग्राफी अनुभव दिया जा सकता है।
बैटरी के लिए Xiaomi 17T में 6500mAh और Pro मॉडल में 7000mAh बैटरी मिल सकती है। दोनों स्मार्टफोन्स में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
vivo S60 Series
vivo अपनी S60 सीरीज को 29 मई को चीन में लॉन्च कर सकती है। इस लाइनअप में vivo S60 और vivo S60 Vitality Edition शामिल हो सकते हैं। कंपनी इस सीरीज में नया Live Photo फीचर भी देने जा रही है जो फोटो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा।
फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके अलावा 7200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कैमरा के लिए Sony IMX सीरीज का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर देखने को मिल सकता है।
Lava Shark 2 5G
भारतीय कंपनी Lava भी इस सप्ताह अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। Lava Shark 2 5G को 15 हजार रुपये के बजट में पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
हालांकि प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी का दावा है कि फोन 5 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है। फोन में 4GB RAM और लंबा बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही IP64 रेटिंग भी दी जा सकती है।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें