संदेश

OTT Recharge Plan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Jio का नया ₹200 OTT Pass लॉन्च! 15 OTT ऐप्स, 30GB डेटा और YouTube Premium समेत कई फायदे

चित्र
रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए नया ₹200 वाला “Jio OTT Pass” लॉन्च किया है। यह प्लान उन लोगों के लिए खास माना जा रहा है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेने के बजाय एक ही रिचार्ज में कई ऐप्स का फायदा उठाना चाहते हैं कंपनी के अनुसार इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की कुल कीमत लगभग ₹1500 प्रति महीने के बराबर है। इस नए OTT पास में यूजर्स को 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। इनमें YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, FanCode, Hoichoi और Chaupal जैसे लोकप्रिय ऐप्स शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स JioTV ऐप पर 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी देख सकेंगे। जियो के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। जिन यूजर्स के पास पहले से एक्टिव बेस प्लान मौजूद है, उन्हें अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा भी मिलता रहेगा। हालांकि यह केवल डेटा ऐड-ऑन प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुव...