5 मिनट में टायर फुल! Portronics ने लॉन्च किया छोटा डिजिटल एयर पंप
Portronics Vayu Nano: फोन जितना छोटा टायर इनफ्लेटर लॉन्च, 5 मिनट में भरेगा हवा, जानिए कीमत और फीचर्स अगर आप बाइक, स्कूटर या साइकिल से रोज सफर करते हैं तो रास्ते में टायर की हवा कम होना बड़ी परेशानी बन सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए portronics.com ने भारत में अपना नया पोर्टेबल डिजिटल टायर इनफ्लेटर Portronics Vayu Nano लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहद कॉम्पैक्ट डिवाइस सिर्फ कुछ मिनटों में टायर में हवा भर सकता है। इसका साइज लगभग एक स्मार्टफोन या पावर बैंक जितना है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। बेहद छोटा और हल्का डिजाइन Portronics Vayu Nano को खास तौर पर ट्रैवल और इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन करीब 185 ग्राम है, यानी यह एक सामान्य स्मार्टफोन जितना हल्का है। यूजर्स इसे बाइक की डिक्की, छोटे बैग या जैकेट की जेब में भी आसानी से रख सकते हैं। डिवाइस मैट ब्लैक फिनिश के साथ आता है और इसमें 7.5 सेंटीमीटर का एयर पाइप दिया गया है, जिससे टायर में हवा भरना आसान हो जाता है। 120 PSI तक का प्रेशर सपोर्ट छोटा होने के बावजूद यह डिवाइस काफी पा...