GTA 6 Launch Date 2026: Take-Two ने रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट
GTA 6 की रिलीज डेट पर फिर आया बड़ा अपडेट, Take-Two ने शुरू की लॉन्च की तैयारी
गेमिंग की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी गेम को लेकर हो रही है, तो वह Grand Theft Auto VI है। लंबे समय से फैंस इस गेम के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। बीच-बीच में रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबरों ने लोगों को थोड़ा परेशान जरूर किया, लेकिन अब पब्लिशर कंपनी Take-Two Interactive ने स्थिति काफी हद तक साफ कर दी है।
कंपनी ने अपनी हालिया फाइनेंशियल रिपोर्ट में बताया कि GTA 6 को फिलहाल 19 नवंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी जारी है। यानी अभी तक रिलीज डेट में किसी नए बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी संकेत दिए हैं कि गेम का प्रमोशन आने वाले कुछ महीनों में तेज हो सकता है और समर सीजन से मार्केटिंग अभियान शुरू किया जा सकता है।
Take-Two का मानना है कि आने वाला साल कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा साल साबित हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि GTA 6 के लॉन्च से न सिर्फ उसकी कमाई में बड़ा उछाल आएगा, बल्कि पूरी गेमिंग इंडस्ट्री पर इसका असर देखने को मिलेगा।
हालांकि अभी तक Rockstar Games ने गेम का पूरा गेमप्ले नहीं दिखाया है, फिर भी GTA 6 को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई है। इंटरनेट पर गेम से जुड़े कई लीक वीडियो और AI से बनाए गए फर्जी क्लिप्स वायरल होते रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।
अब तक रिलीज किए गए ट्रेलर्स में गेम की दुनिया की हल्की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर में Duval और Lucia Caminos नाम के दो मुख्य किरदार दिखाई दिए हैं। इसके अलावा Vice City और Leonida जैसी जगहों को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सिर्फ GTA 6 ही नहीं, बल्कि पूरी GTA सीरीज इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के अनुसार GTA फ्रेंचाइजी से होने वाली कमाई उम्मीद से ज्यादा रही है। GTA+ सब्सक्रिप्शन में भी पिछले साल के मुकाबले बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Take-Two के CEO Strauss Zelnick का कहना है कि GTA Online में आए नए अपडेट्स ने खिलाड़ियों को लंबे समय तक जोड़े रखने में मदद की है।
वहीं Grand Theft Auto V आज भी रिकॉर्ड बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक गेम की कुल बिक्री 225 मिलियन यूनिट्स से ज्यादा पहुंच चुकी है, जो इसे दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले गेम्स में शामिल करती है।
अगर कंपनी के कारोबार की बात करें तो Take-Two ने इस तिमाही में 1.76 बिलियन डॉलर की नेट बुकिंग दर्ज की है। साथ ही पूरे साल के लिए अपनी कमाई का अनुमान भी बढ़ाया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में उसकी कुल नेट बुकिंग 6.65 से 6.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें