Header Ads Widget

Responsive Advertisement

2026 में गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? आसान तरीका | LPG Booking Online Guide Hindi

हाल ही में रसोई गैस (LPG) हर घर की ज़रूरत बन चुकी है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि 2026 में गैस सिलेंडर कैसे बुक करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए पूरी तरह काम का है। यहां हम आपको आसान भाषा में, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे—ताकि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकें।

 2026 में गैस बुकिंग के नए तरीके

हाल ही में गैस सिलेंडर बुक करना बढ़ती मांग की वजह से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है। 2026 में आप इन तरीकों से गैस बुक कर सकते हैं:

  1. मोबाइल ऐप से
  2. व्हाट्सएप से
  3. मिस्ड कॉल देकर
  4. ऑनलाइन वेबसाइट से
  5. IVR (कॉल) के जरिए

हर तरीका सरल है, बस यह article आप लास्ट तक पढ़तें रहें

रिक्सा वाला गैस सिलेंडर ले जाता हुआ

1. मोबाइल ऐप से गैस सिलेंडर बुकिंग

आजकल लगभग हर गैस कंपनी का अपना ऐप होता है। जैसे:

  • Indane Gas
  • HP Gas
  • Bharat Gas

कैसे करें बुकिंग:

अपने गैस कंपनी का ऐप डाउनलोड करें मोबाइल नंबर से लॉगिन करें “Book Cylinder” पर क्लिक करें पेमेंट ऑप्शन चुनें (UPI, Debit Card आदि) कन्फर्म करें।

फायदा: यह सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है।

2. मिस्ड कॉल से गैस बुकिंग

2026 में गैस कंपनियों ने मिस्ड कॉल सर्विस के लिए नये नंबर जारी किए हैं। 

स्टेप्स:

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कंपनी के नंबर पर मिस्ड कॉल दें

कुछ ही मिनटों में बुकिंग कन्फर्म का SMS आ जाएगा

 फायदा: इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

3. व्हाट्सएप से गैस बुकिंग

अब व्हाट्सएप से गैस बुक करना भी बहुत आसान है।

कैसे करें:

गैस कंपनी का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर सेव करें “Hi” या “Book” लिखकर मैसेज भेजें दिए गए निर्देशों को फॉलो करें

फायदा: चैट के जरिए आसान बुकिंग

गैस सिलेंडर के  साथ लाईन लगाते लोग

4. ऑनलाइन वेबसाइट से बुकिंग

अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर यूज करते हैं, तो वेबसाइट से बुकिंग भी कर सकते हैं।

स्टेप्स:

अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट खोलें Login करें “Refill Booking” पर क्लिक करें पेमेंट करें या Cash on Delivery चुनें

5. कॉल (IVR) से गैस बुकिंग

यह तरीका पुराने यूजर्स के लिए अभी भी सबसे भरोसेमंद है।

कैसे करें:

कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें IVR निर्देश सुनें बुकिंग ऑप्शन चुनें

फायदा: बिना स्मार्टफोन के भी बुकिंग संभव 

2026 में गैस सिलेंडर की कीमत (लेटेस्ट अपडेट)

2026 में LPG सिलेंडर की कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। आम तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर ₹900 – ₹1100 (लगभग)  हो सकती है सब्सिडी कुछ राज्यों में अभी भी लागू है।

नोट: कीमत हर महीने बदल सकती है, इसलिए बुकिंग से पहले चेक जरूर करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट

गैस बुक करने के लिए आमतौर पर ये चीजें चाहिए होती हैं:

  1. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  2. कंज्यूमर नंबर (Consumer ID)
  3. आधार कार्ड (सब्सिडी के लिए)

गैस बुकिंग करते समय ध्यान रखने वाली बातें

हमेशा रजिस्टर्ड नंबर से ही बुकिंग करें, OTP किसी के साथ शेयर न करें, सिर्फ ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें, डिलीवरी के समय सिलेंडर का वजन और सील जरूर चेक करें

Indane Gas: 

  • WhatsApp No.     (7588888824)
  • Missed call No.    (8454955555)
  • IVRS.                      (7718955555)
  • App Name.           (Indian oil one)

HP Gas:

  • WhatsApp No.    (9222201122)
  • Missed call No.   (9493602222)
  • IVRS.                     (8888823456)
  • App Name.          (HP Pay)

Bharat Gas:

  • WhatsApp No.    (1800224344)
  • Missed call No.   (7710955555)
  • IVRS.                     (7715012345)
  • App Name.          (Hello BPCL)

ये सभी जानकारी कंपनी के हिसाब से दी गई है। जिस कंपनी का सिलेंडर आपके पास है, उसी इन्फॉर्मेशन का इस्तेमाल करें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ