संदेश

5G Smartphones लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्मार्टफोन लवर्स के लिए बड़ा हफ्ता, एक साथ लॉन्च होंगे कई पावरफुल फोन

चित्र
मई का आखिरी सप्ताह स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 25 मई से 31 मई के बीच कई बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। इस दौरान चीन, मलेशिया और यूरोप जैसे बाजारों में vivo, OPPO, Xiaomi, Honor, Infinix और Lava जैसी कंपनियां नए डिवाइसेज पेश करेंगी। इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस सप्ताह लॉन्च होने वाले अपकमिंग स्मार्टफोन्स की पूरी डिटेल। Honor 600 Series  Honor अपनी नई 600 सीरीज को 25 मई को चीन में लॉन्च करेगाइस सीरीज में Honor 600 और Honor 600 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि फोन में बड़ी 8600mAh बैटरी दी जा सकती है।  साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग और Pro मॉडल में 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने  लीक्स के अनुसार दोनों स्मार्टफोन Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेंगे और इनमें 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग...