Tata Avinya EV: 800V टेक्नोलॉजी और 350kW फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV
Tata Avinya EV: चीनी टेक्नोलॉजी के साथ आएगी टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, जानिए क्या होगा खास भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी रेस में टाटा मोटर्स अपनी प्रीमियम ईवी सीरीज Avinya को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से चर्चा में रही Avinya अब वास्तविकता के करीब पहुंचती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसके लिए एक एडवांस्ड ग्लोबल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे इसकी तकनीक और परफॉर्मेंस दोनों नए स्तर पर पहुंच जाएंगे। Avinya बनेगी टाटा की फ्लैगशिप EV रेंज: टाटा मोटर्स ने Avinya को अपनी अगली पीढ़ी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों के रूप में पेश किया था। यह ब्रांड कंपनी की मौजूदा EV लाइनअप से ऊपर होगा और ग्राहकों को लग्जरी, आधुनिक डिजाइन तथा एडवांस फीचर्स का अनुभव देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Avinya सीरीज की पहली कार Avinya X Coupe SUV हो सकती है, जिसके बाद एक बड़ी 3-रो इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च की जा सकती है। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी नई Avinya शुरुआती योजनाओं में Avinya को Jaguar Land Rover (JLR) के EMA प्लेटफॉर्म पर विकसित करन...