Kalu Putik कौन हैं? कबाड़ से फैशन बनाकर इंटरनेट पर छा गया ये वायरल क्रिएटर
कौन हैं Kalu Putik? कबाड़ से फैशन बनाकर इंटरनेट पर छा गया ये क्रिएटर
आज के समय में सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। लेकिन जब किसी क्रिएटर के काम को खुद Instagram सराहने लगे, तो समझ लीजिए कि उसमें कुछ खास बात जरूर है। इन दिनों इंटरनेट पर “Kalu Putik” नाम तेजी से चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये और क्यों पूरी दुनिया इनकी फैन बनती जा रही है।
Kalu Putik कौन हैं?
Kalu Putik एक उभरते हुए सोशल मीडिया क्रिएटर हैं, जिनका असली नाम Kalib बताया जाता है। ये Ethiopia के रहने वाले हैं। बेहद साधारण माहौल से आने वाले Kalib ने अपने अनोखे फैशन सेंस से दुनियाभर का ध्यान खींच लिया है।
इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट “kaluputics” नाम से है, जहां उन्होंने बहुत कम पोस्ट (21) के बावजूद लाखों फॉलोअर्स (1.2M) बना लिए हैं। खास बात ये है कि वे किसी बड़े फैशन ब्रांड या महंगे संसाधनों पर निर्भर नहीं हैं।
क्या है उनकी वीडियो की खासियत?
Kalu Putik के कंटेंट की सबसे बड़ी ताकत उनकी क्रिएटिविटी है। वे महंगे कपड़ों की जगह रोजमर्रा की बेकार चीजों से शानदार आउटफिट बनाते हैं, जैसे
- प्लास्टिक की बोतलें
- अनाज की बोरियां
- पुराने जूते
- लोहे के तार
- घर के आसपास पड़ा कबाड़
Instagram भी हुआ फैन-
Kalu Putik की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि Instagram ने खुद उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्टाग्राम ने उनके कंटेंट को अपने ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर फीचर करने की इच्छा जताई और संभावित कोलैबोरेशन का संकेत भी दिया। हालांकि, अब तक Kalu Putik की तरफ से इस ऑफर पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्यों हो रहे हैं इतने वायरल?
उनकी सफलता के पीछे कुछ खास कारण हैं
- सीमित संसाधनों में शानदार क्रिएटिविटी
- अलग और यूनिक फैशन स्टाइल
- आत्मविश्वास से भरा प्रेजेंटेशन
- आम चीजों को खास बनाने की कला
आज के समय में जहां लोग ब्रांडेड कपड़ों के पीछे भागते हैं, वहीं Kalu Putik यह दिखा रहे हैं कि असली फैशन दिमाग और सोच से बनता है, पैसे से नहीं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें