इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट परमानेंटली डिलीट कैसे करें (Step-by-Step गाइड)

आज के समय में सोशल मीडिया जैसे Instagram और Facebook हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन कई बार प्राइवेसी, टाइम वेस्ट, या मानसिक शांति के कारण लोग अपने अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं।

अगर आप भी अपना इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में आपको आसान भाषा में पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है।

Instagram


Instagram अकाउंट परमानेंटली डिलीट कैसे करें

Step 1: Instagram Delete Page खोलें

सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम का अकाउंट डिलीट पेज खोलना होगा। यह ऑप्शन ऐप में सीधे नहीं मिलता, इसके लिए ब्राउज़र का उपयोग करें।

गूगल में सर्च करें: Instagram Delete Account

Step 2: लॉगिन करें

अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें (यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर)।

Step 3: कारण (Reason) चुनें

आपसे पूछा जाएगा कि आप अकाउंट क्यों डिलीट करना चाहते हैं। कोई भी एक ऑप्शन सिलेक्ट करें जैसे:

  • Too busy / Too distracting
  • Privacy concerns
  • Something else
Step 4: पासवर्ड डालें

अब दोबारा अपना पासवर्ड डालें ताकि कन्फर्म हो सके कि आप ही अकाउंट डिलीट कर रहे हैं।

Step 5: Delete Account पर क्लिक करें

अब “Delete [Your Username]” पर क्लिक करें।

इसके बाद आपका अकाउंट परमानेंटली डिलीट हो जाएगा।

नोट (Note):

इंस्टाग्राम आपको 30 दिन का समय देता है। अगर आप इस दौरान लॉगिन कर लेते हैं, तो अकाउंट वापस एक्टिव हो सकता है।

Facebook अकाउंट परमानेंटली डिलीट कैसे करें

Facebook

Step 1: Facebook Settings में जाएं

  • Facebook ऐप या वेबसाइट खोलें।
  •  ऊपर दिए गए थ्री लाईन (Menu) पर क्लिक करें
  • अब Settings & Privacy → Settings पर जाएं
Step 2: Accounts Center खोलें

अब आपको “Accounts Center” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 3: Personal Details में जाएं

  • Personal Details पर क्लिक करें
  • फिर “Account Ownership and Control” चुनें
Step 4: Deactivation or Deletion

अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे:

  • Deactivate Account (टेम्पररी)
  • Delete Account (परमानेंट)

👉 यहाँ Delete Account चुनें

Step 5: Confirm करें

  • अपना पासवर्ड डालें
  • Continue पर क्लिक करें
  • अंत में Delete Account पर टैप करें

जरूरी बातें:

फेसबुक भी 30 दिन का समय देता है। 30 दिन के बाद आपका डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। मैसेंजर भी साथ में डिलीट हो जाएगा इसलिए 30 दिनों तक अपने फेसबुक अकाउंट में लोगों ना करें

अकाउंट डिलीट करने से पहले ध्यान रखें

  • अपने जरूरी फोटो, वीडियो और डेटा डाउनलोड कर लें
  • किसी ऐप या वेबसाइट में Facebook/Instagram लॉगिन जुड़ा है तो पहले हटाएं
  • एक बार डिलीट होने के बाद डेटा वापस नहीं मिलेगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2026 में गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? आसान तरीका | LPG Booking Online Guide Hindi

गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! BPCL ने लॉन्च किया LPG ATM – जानिए पूरा प्रोसेस

CMF Phone 3: क्या होगा खास? लॉन्च से पहले जानिए पूरी जानकारी