गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म! BPCL ने लॉन्च किया LPG ATM – जानिए पूरा प्रोसेस:
मिडिल-ईस्ट टेंशन के कारण भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या के बीच भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है और हरियाणा के गुरुग्राम में पहला LPG ATM स्थापित किया है भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर बहुत समस्या हो रही थी जिसकी वजह से लोगों ने गैस एजेंसी के सामने लंबी कतारें लगाई।
इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने एलपीजी एटीएम की शुरुआत की है जिसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।
हरियाणा के गुरुग्राम में यहां खुला है एलपीजी एटीएम जाने पूरा एड्रेस:
हरियाणा के गुरुग्राम में एलपीजी एटीएम सोहना के सेक्टर 33 स्थित एक रेजिडेंशियल टाउनशिप में स्थापित किया गया है यह ऑटोमेटिक एलपीजी वेडिंग सिस्टम लोगों के खाली सिलेंडरों को भरे हुए सिलेंडरों से मात्र 2-3 मिनट में बदलकर प्रदान कर देता है यह वेडिंग मशीन हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे खुली रहती है।
कैसे प्राप्त करें एलपीजी एटीएम मशीन से सिलेंडर (जाने पूरी प्रक्रिया):
इसके लिए यूजर को अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर मशीन में दर्ज करना होता है इसके बाद इस नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आता है जिसे डालकर आपको पुष्टि करनी होती है इसके अलावा अपने सिलेंडर पर मौजूद बारकोड या क्यूआरकोड कोड को भी स्कैन करना पड़ता है और इसके बाद यूपीआई क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट किया जाता है और इस प्रक्रिया के बाद सिस्टम एक भरा हुआ कंपोजिट गैस सिलेंडर खाली सिलेंडर के बदले प्रदान करता है
जहां घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 31 किलो का होता है वही फाइबर बेस्ड इस नए सिलेंडर का वजन तकरीबन 15 किलोग्राम होता है।
सिलेंडर की कमी होने पर ऑटोमेटिक होती है सप्लाई:
इस एलपीजी एटीएम मशीन की क्षमता तकरीबन 10 गैस सिलेंडर की है इसके अलावा इसमें ऐसा सिस्टम लगा हुआ है कि मशीन में एलपीजी सिलेंडर की कमी होने पर आसपास की गैस एजेंसियो को ऑटोमेटिक अलर्ट सिस्टम पहुंच जाता है जिससे कि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाती है।

0 टिप्पणियाँ